फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   central and Delhi government should consider the petition regarding traffic challan: High Court

ट्रैफिक चालान संबंधी याचिका पर केंद्र व दिल्ली सरकार करे विचार: हाईकोर्ट

Tue, 15 Dec 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 15 Dec 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
central and Delhi government should consider the petition regarding traffic challan: High Court
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : PTI

हाईकोर्ट ने ट्रैफिक चालान जारी करने के तरीके को दोषपूर्ण बताने वाली जनहित याचिका पर केंद्र व दिल्ली सरकार को विचार करने के लिए कहा है। जनहित याचिका में मोटर वाहन अधिनियम 2019 में चालान जारी करने के तरीके को मनमाना एवं दोषपूर्ण बताया गया है। इस पर प्रतिवेदन के रूप में सरकार को विचार करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की खंडपीठ ने अपने निर्देश में कहा केंद्र व दिल्ली सरकार इस याचिका में उठाए गए मुद्दों, शिकायतों पर कानून के अनुरूप विचार कर समाधान करे। याचिका पर प्रतिवेदन के रूप में विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाए। यह कहते हुए खंडपीठ ने अधिवक्ता सोनाली करवासरा की याचिका का निपटारा कर दिया। 
विज्ञापन


याचिका में दावा किया गया था कि बिना किसी भरोसेमेंद तकनीक के ही चालान जारी किए जा रहे हैं। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर निगरानी के लिए प्रयोग होने वाली तकनीक के मानकीकरण की आवश्यकता है। इसके अलावा पुरानी व अप्रचलित तकनीक के कारण इस कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने में भी कई खामियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने आरोप लगाया कि ऐसे कई मामलों में जिनमें खराब उपकरणों के कारण भारी जुर्माना लगाया गया लेकिन बाद में इसे वापस लिया गया। ऐसा ही मामला कोरोना लॉकडाउन में अगस्त से 10 अक्तूबर 2020 के बीच एनएच-24 पर ओवर स्पीडिंग के 1.57 लाख से चालान जारी करने का है। गति सीमा उल्लंघन, ड्रंकन ड्राइविंग की जांच करने वाले तकनीके बदलते समय के अनुरूप नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed