फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Center will inform to supreme court about how the air pollution will be controlled, stubble burning and no rain could worsen the situation

केंद्र जल्द बताएगा कैसे लगेगी वायु प्रदूषण पर लगाम, पराली जलने और बारिश न होने से हालात गंभीर होने की आशंका

Tue, 27 Oct 2020 02:34 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 27 Oct 2020 02:34 PM IST
सार

  • पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के लिए बनने वाली कमेटी के गठन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र पेश करेगा प्रदूषण रोकने का रोडमैप
  • मौसम विभाग के मुताबिक, वर्षा की कोई संभावना नहीं, हवा की गति मध्यम, प्रदूषण की स्थिति बढ़ने के आसार

विज्ञापन
Center will inform to supreme court about how the air pollution will be controlled, stubble burning and no rain could worsen the situation
Delhi Pollution - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी के लिए बनाई जाने वाली कमेटी के गठन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। स्वयं सर्वोच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर को एक आदेश जारी करते हुए कमेटी के गठन का निर्णय लिया था। लेकिन, सोमवार को केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि वह उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी करने और वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार कर रही है। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पूर्व के आदेश पर रोक लगाते हुए पूर्व जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता में बनने वाली कमेटी के गठन पर रोक लगा दी।

लगातार बढ़ रही पराली जलाने की घटनाएं

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर होने लगा है। राजधानी के तीन से ज्यादा इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर के मानक के पार पहुंच गया है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण की स्थिति और अधिक गंभीर होती है। यही कारण है कि धान के खेतों में किसानों को पराली जलाने से रोकने के उपाय किए जाते हैं। लेकिन अब तक नासा से प्राप्त चित्रों के विश्लेषण से पता चला है कि पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं में दो से तीन गुना तक की वृद्धि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है प्रदूषण की स्थिति

सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी रही। आनंद विहार इलाके में दोपहर के समय भी हल्की धुंध छाई रही और लोगों की आंखों में जलन का अनुभव होता रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को चेक रिपब्लिक दूतावास के आसपास प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी रही, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 358 तक पहुंच गया। जबकि पीएम-2.5 स्तर 196 और पीएम-10 स्तर 216 तक पहुंच गया। हौजखास और आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर भी वायु प्रदूषण बेहद गंभीर स्थिति में रहा और यहां एक्यूआई 325 से ऊपर रहा।

विज्ञापन

नहीं मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति

राजधानी को वायु प्रदूषण से जल्द मुक्ति मिलने के आसार नहीं हैं। वर्षा होने से वायु प्रदूषण के कण जमीन पर बैठ जाते हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और आसपास की एरिया में जल्दी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान हवा का बहाव पांच से नौ किलोमीटर प्रति घंटा बने रहने की संभावना है, जिससे धूल के कण हल्की गति से बहकर दूर जाते रहेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक तापमान न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed