फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ceiling plaster falls in ajnara daffodil society girl narrowly escapes

अजनारा डेफोडिल सोसायटी में फ्लैट की छत का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची बच्ची

Tue, 26 Jun 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 26 Jun 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
ceiling plaster falls in ajnara daffodil society girl narrowly escapes
सीलिंग का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-137 स्थित अजनारा डेफोडिल सोसायटी में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता के फ्लैट की छत का प्लास्टर गिर गया। जिस समय प्लास्टर गिरा था, उस समय अधिवक्ता की आठ वर्षीय बेटी उसी कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी।

विज्ञापन


हालांकि, बच्ची बाल-बाल बच गई है। अधिवक्ता ने बिल्डर के साथ-साथ पुलिस से भी शिकायत की है। सेक्टर 137 के जिस फ्लैट का प्लास्टर गिरा है, वह सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ऋचा वर्मा का है। उनके पति दीपक वर्मा गुरुग्राम में नौकरी करते है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर ऋचा अपनी आठ वर्षीय बेटी दीया वर्मा के साथ फ्लैट पर थी। दीया नोएडा के डीपीएस स्कूल में पढ़ती है। हादसे से कुछ देर पहले रिचा वर्मा कुछ सामान खरीदने के लिए फ्लैट से बाहर मार्केट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीया फ्लैट पर अकेली थी और कैमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। तभी अचानक छत से प्लास्टर का एक टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। इससे दीया काफी सहम गई। उसने अपनी मां के पास फोन किया और बताया कि घर में अचानक तोड़फोड़ हो गई है। उसे काफी डर लग रहा है।

बच्ची को किसी तरह की चोट नहीं लगी

ceiling plaster falls in ajnara daffodil society girl narrowly escapes
सीलिंग का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

बच्ची को किसी तरह की चोट नहीं लगी है। हालांकि वह दहशत में है। ऋचा ने फ्लैट पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस व बिल्डर को दी। आरोप लगाया है कि 70 लाख रुपये देकर फ्लैट खरीदा था। दो साल में ही फ्लैट जर्जर हो चला है। कई दरार पड़ गई है। बिल्डर छत के प्लास्टर को ठीक कराने की बात कहकर खानापूर्ति कर रहा है।

दुघर्टना की सूचना मिलने पर मेटिनेंस ऑफिस के लोग वहां पहुंच गए थे। सिविल टीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए है। उनका कहना है कि फ्लैट में पहले से ही दरार थी। जिसकी शिकायत फ्लैट मालिक को करनी चाहिए थी। ताकि, उसे दुरुस्त कराया जा सकता। हम सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते है। जल्द से जल्द फ्लैट को दुरुस्त किया जाएगा। - हरिओम कटारिया, साइट इंचार्ज, अजनारा इंडिया      

सोसायटी के एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने की सूचना मिली है। अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार पंत, प्रभारी, सूरजपुर कोतवाली      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed