{"_id":"590e0f184f1c1b0646444578","slug":"cctv-will-set-up-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी मजबूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी मजबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
cctv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की इंटर स्टेट रूटों की सभी बसें तीसरी आंख की जद में होंगी। यात्रियों का सफर सुरक्षित करने के लिए रोडवेज जल्द ही बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। बसों में सीसीटीवी के माध्यम से लुटेरे, झपटमार, जेबतराश और संदिग्धों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर की गतिविधियां भी अफसरों की निगाह में होंगी।
विज्ञापन
बता दें डिपो से रोज दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश व पंजाब आदि इंटर स्टेट सहित अन्य लोकल रूटों के लिए करीब 250 से ज्यादा बसें चलती हैं। इनसे 12 से 15 हजार लोग यात्रा करते हैं। परिवहन विभाग बसों में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
योजना के प्रथम चरण में लंबी दूरी के रूट पर चलने वाली इंटर स्टेट बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में इंटर स्टेट रूटों पर चलने वाली हर बस में दो कैमरे लगाए जाएंगे। हर बस में एक कैमरा बस के अगले हिस्से में लगाया जाएगा। जबकि दूसरा मूविंग कैमरा बस के पिछले हिस्से में लगाया जाएगा जो 360 डिग्री के एंगल से रिकॉर्डिंग करेगा। भविष्य में कैमरा लगी बसों को ही डिपो से पॉसिंग भी मिलेगी। बस अड्डे व बसों में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी की जाएगी। डिपो में ही कंट्रोल रूम डिपो में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों पर नजर
बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखने के साथ बस चालक व कंडक्टर पर भी नजर रखेंगे। फुटेज से साफ हो जाएगा कि बस में कितने यात्री सवार हुए। विभाग का मानना है कि कुछ कंडक्टर यात्रियों से पैसे लेने के बाद टिकट नहीं देते हैं। या फिर कम टिकट बेचकर ज्यादा यात्रियों को सफर कराते हैं। कैमरों से हेरफेर की संभावना कम हो जाएगी।