फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV: for fifty thousand robbed five lakh

CCTV: पचास हजार के लिए कराई पांच लाख की लूट

Wed, 16 Sep 2015 04:07 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 04:07 AM IST
विज्ञापन
CCTV: for fifty thousand robbed five lakh

सेक्टर-2 में दिनदहाड़े एक प्राइवेट कंपनी के कैशियर से हुई लूट की घटना का खुलासा सेक्टर-20 पुलिस व क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कर दिया।

विज्ञापन


घटना का खाका कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने खींचा था और एक अन्य कर्मचारी ने 50 हजार रुपये के लिए लूट में उसकी मदद की थी। पुलिस ने एक बदमाश, साजिश रचने वाले कंपनी के पूर्व कर्मचारी और एक वर्तमान कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 3.37 लाख रुपये, दो बाइक और तीन मोबाइल मिले।
विज्ञापन


सेक्टर-6 स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कैशियर ललित कुमार 10 सितंबर को दोपहर में साथी सुनील के साथ सेक्टर-18 स्थित बैंक से पांच लाख रुपये निकाल कर कंपनी की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे

CCTV: for fifty thousand robbed five lakh

सेक्टर-2 में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। घटना की जांच में जुटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बैंक के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखे।


सीसीटीवी में कंपनी का एक वर्तमान कर्मचारी खोड़ा कॉलोनी निवासी रंजीत नारायण और पूर्व कर्मचारी दिल्ली निवासी माजिद सैफी दिखा। पुलिस ने सोमवार देर शाम को रंजीत नारायण को गिरफ्तार कर लिया।

उसने बताया कि बैंक से रुपये निकालने की जानकारी उसने अपने पूर्व साथी माजिद को दी थी। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिले थे।

शोएब को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

CCTV: for fifty thousand robbed five lakh

माजिद दो लुटेरों गाजीपुर, दिल्ली निवासी अकबर खान और शोएब के संपर्क में था। उसने लूट करने और सही वक्त की सूचना अकबर और शोएब को दी। इसके आधार पर अकबर और शोएब ने बाइक से वारदात को अंजाम दिया।


देर रात पुलिस ने अकबर खान और माजिद को अकबर के घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से खुलासा किया गया है।

शोएब को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पांच हजार रुपये का नगद इनाम भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed