फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV footage will now be examined in chief secretary's case

मुख्य सचिव मारपीट मामला- केजरीवाल के आवास से जब्त की गई सीसीटीवी फुटेज की होगी फॉरेंसिंक जांच

Sun, 25 Feb 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage will now be examined in chief secretary's case
केजरीवाल और अंशू प्रकाश

दिल्ली पुलिस मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से जब्त की गई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जल्द ही फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक सभी कैमरों की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि मुख्यमंत्री आवास में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के छेड़छाड़ की गई। फुटेज में टाइम करीब 42 मिनट लेट चल रहा है। फुटेज में मारपीट का वक्त करीब 11.25 बजे दिखाया जा रहा है, जबकि अंशु प्रकाश का कहना है कि उसके साथ रात 12:05 बजे मारपीट की गई। पुलिस फुटेज की मदद से यह पता करना चाहाती है कि मुख्य सचिव सीएम आवास में कब गए, कब बाहर आए, किसके साथ गए और वह बाहर किस हालत में निकले। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ सीएम आवास में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दीवार पर हो रहे पेंट के बारे में पूछा था। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दीवार पर एक जगह कुछ छेड़छाड़ जैसा दिखा था इससे ये सवाल किया गया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जब उस कमरे का मुआयना किया तो कोने-कोने को बारीकी से देखा गया था। दीवार पर पेंट को बारीकी से देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार पर पेंट कुछ उभरा से दिखा। लग रहा था कि पेंट के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने तुरंत उस जगह को फोरेंसिक टीम में शामिल केमिकल एक्सपर्ट को दिखाया और जांच करने को कहा था। हालांकि बाद में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed