फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV footage leaked by two jail officials says Sukesh Chandrashekhar

Delhi: जेल में रहकर ही कर दी जेल अधिकारियों की शिकायत, सुकेश ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Thu, 02 Mar 2023 07:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Mar 2023 07:47 AM IST
सार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहकर ही जेल अधिकारियों की शिकायत कर दी। अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी गई चिट्ठी में उसने जेल के दोनों अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। सुकेश का आरोप है कि दोनों अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा के सामने उनके खिलाफ दिए बयान को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
CCTV footage leaked by two jail officials says Sukesh Chandrashekhar
Sukesh Chandrasekhar - फोटो : एएनआई

विस्तार

मंडोली जेल में ठगी के मामले में बंद सुकेश ने एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर जेल के अधिकारियों की शिकायत की है। सुकेश ने जेल के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा और उप अधीक्षक जयसिंह पर जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक होना सुरक्षा में सेंध की जैसा है। 
विज्ञापन


अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी गई चिट्ठी में उसने जेल के दोनों अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। सुकेश का आरोप है कि दोनों अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा के सामने उनके खिलाफ दिए बयान को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसने बताया कि छापामारी करने के अगले दिन दीपक शर्मा और जय सिंह ने उसे अपने पास बुलाया। 
विज्ञापन


उन लोगों ने कहा कि उसने सत्येंद्र जैन के बारे में खुलासा किया है, अब उनकी बारी है। उसने आरोप लगाया कि सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा और उप अधीक्षक जय सिंह ने उससे पहले जेल सुरक्षा राशि के रूप में 5.5 लाख रुपये ले चुके हैं। वह इसकी शिकायत कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि पिछले नौ दिनों से वह एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में था और ऐसे समय में मुझ पर दबाव बनाने और मामले को भटकाने के लिए दोनों अधिकारियों व जेल प्रशासन ने यह वीडियो जारी किया। यह वीडियो तीन महीने पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed