फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE new initiative now higher education institutes can verify students documents on NAD digilocker platform

नई पहल: एनएडी के डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर दस्तावेज का सत्यापन कर सकते हैं उच्च शिक्षण संस्थान

Wed, 18 Jan 2023 09:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jan 2023 09:00 AM IST
सार

बोर्ड के अनुसार जब सीबीएसई ने डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज का एक ऑनलाइन भंडार विकसित किया हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने ऐसे सभी संगठनों से आग्रह किया है कि वह सीबीएसई को सत्यापन के लिए अनुरोध नहीं भेजें।

विज्ञापन
CBSE new initiative now higher education institutes can verify students documents on NAD digilocker platform
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उच्च शिक्षण संस्थान छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज का सत्यापन एनएडी के डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर जाकर कर सकते हैं। सीबीएसई ने शैक्षणिक दस्तावेज को एनएडी के डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत किया है। इस पर करीब 21 साल (2001 से 2022) तक के दसवीं व बारहवीं कक्षा के परिणाम उपलब्ध हैं। सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित हैं। दरअसल, सीबीएसई के पास नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए दस्तावेज के सत्यापन के अनुरोध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई के अनुसार यह दस्तावेज डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित हैं। प्रमाणीकरण के लिए इस पर पीकेआई आधारित क्यूआर कोड है। इन शैक्षणिक दस्तावेज को विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोबाइल एप की मदद से सत्यापित किया जा सकता है। हर साल बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 35 लाख छात्र परीक्षा देते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई के 16 क्षेत्रीय कार्यालय हैं और छात्रों का रिकॉर्ड उनके द्वारा बनाए जाता है। ऐसे में कई संस्थान और संगठन सीबीएसई से उनके परिणाम को सत्यापित करने का अनुरोध कर रहे हैं। इस कारण दस्तावेज के सत्यापन के कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार जब सीबीएसई ने डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज का एक ऑनलाइन भंडार विकसित किया हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने ऐसे सभी संगठनों से आग्रह किया है कि वह सीबीएसई को सत्यापन के लिए अनुरोध नहीं भेजें। वह केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सत्यापन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed