{"_id":"5be0e4b4bdec2269424c0f0b","slug":"cbse-extend-date-of-registration-of-10th-12th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने बढ़ाई 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने बढ़ाई 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण (लिस्ट ऑफ कैडिंडेट) कराने की तिथि बढ़ा दी है। अब बिना लेट फीस के साथ 22 नवंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। अब तक बिना लेट फीस के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर थी। त्योहारों के दौरान अवकाश के मद्देनजर बोर्ड ने यह तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। देशभर के 10वीं-12वीं के छात्रों को इन विषयों के लिए पंजीकरण शु्क 750 रुपये भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
10वीं में दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों के लिए यह शुल्क 375 रुपये और 12वीं में 600 रुपये है। 10वीं में अतिरिक्त विषय का पंजीकरण कराने पर देशभर के लिए शुल्क 150 रुपये प्रति विषय व दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए यह 75 रुपये प्रति विषय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
12वीं में देशभर के बच्चों को प्रति विषय 150 रुपये और दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों को 120 रुपये का भुगतान करना है। लेट फीस के साथ तिथि में भी बदलाव किया गया है। 1000 रुपये लेट फीस के साथ 23 नवंबर से 30 नवंबर, 2000 लेट फीस के साथ 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, व 5000 लेट फीस केसाथ 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन