फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th class results declared CBSE 12th pass percentage was 87.98 percent

CBSE 12th Results Out: सीबीएसई 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी बच्चे हुए पास, लड़कियां फिर आगे

Mon, 13 May 2024 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2024 12:08 PM IST
सार

आखिरकार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं के नतीजे भी जल्द घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
CBSE 12th class results declared CBSE 12th pass percentage was 87.98 percent
CBSE Result 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE 12th Results 2024 DECLARED: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। 
विज्ञापन


लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


देशभर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


CBSE Results 2024: परिणाम कैसे जांचें?

रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in.) पर जाएं।
'सीबीएसई परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
सीबीएसई कक्षा 10वीं/ 12वीं के परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
अब परिणाम को डाउनलोड करे लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed