फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 10th result 2017 declared on 3rd june saturday

आज आएंगे CBSE 10वीं के नतीजे, इन वेबसाइट्स पर करिए चेक

Sat, 03 Jun 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
 CBSE 10th result 2017 declared on 3rd june saturday
cbse 10 result 2017

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 10वीं के रिजल्ट शनिवार को घोषित किए जाएंगे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, रिजल्ट सुबह करीब 10 बजे जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस साल 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चले थे। करीब 16.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट 28 मई को ही जारी हो गए थे। परीक्षा में 96.36 फीसदी रिजल्ट के साथ लड़कियों ने बाजी मारी थी, जबकि, लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 96.11 था।
विज्ञापन


रिजल्ट पर हजारों छात्रों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसके बाद ही छात्रों को 11वीं में मनपसंद स्ट्रीम में दाखिला मिल पाएगा। हालांकि कई स्कूलों ने प्री-बोर्ड के अंकों के आधार पर 11वीं में दाखिला दे दिया है, लेकिन यदि छात्र के नंबर अच्छे नहीं आते, तो स्ट्रीम बदल भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में सीबीएसई के करीब 130 स्कूल हैं। इनमें से शहर में करीब 87 स्कूल हैं। इस बार स्कूलों की ओर से भी छात्रों को मोबाइल नंबर पर एसएमएस और व्हाट्सऐप के माध्यम से नतीजे भेजे जाएंगे। रिजल्ट के दौरान सीबीएसई की वेबसाइट हैंग होने की वजह से छात्रों को नतीजे देखने में दिक्कत होती है। इसेे देखते हुए स्कूलों ने यह कदम उठाया है।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर छात्र रिजल्ट देख सकते हैं। अगर यह नहीं खुलती है, तो www.results.nic.in, www.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। इस बार ज्यादातर छात्रों ने होम बोर्ड लिया था। वहीं, पिछले वर्ष जिले के 1598 छात्रों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कई निजी स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा था। इन स्कूलों में 10 सीजीपीए लाने वाले छात्रों का भी आंकड़ा बढ़ा था।


बता दें कि सीबीएसई ने 28 मई को 12वीं के नतीजे घोषित किए। इसमें 99.6 फीसदी अंकों के साथ नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल ने टॉप किया। मॉडरेशन पॉलिसी और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी देरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed