{"_id":"645bae56013b48fadb04d2da","slug":"cbse-10th-12th-result-will-not-come-on-thursday-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2023: आज नहीं आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, फर्जी नोटिफिकेशन ने छात्रों में मचाई खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2023: आज नहीं आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, फर्जी नोटिफिकेशन ने छात्रों में मचाई खलबली
Thu, 11 May 2023 01:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 11 May 2023 01:50 AM IST
सार
बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि अभी कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अभी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
CBSE Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं-12वीं के छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को एक फर्जी नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि रिजल्ट गुरुवार को जारी हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही रिजल्ट तैयार होगा उसे जारी कर दिया जाएगा। छात्र व अभिभावक केवल बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि अभी कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अभी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। करोड़ों उत्तर पुस्तिकाओं की गहन जांच जरूरी है।
रिजल्ट की घोषणा कब तक होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। रिजल्ट तैयार होते ही तिथि व समय की जानकारी दी जाएगी। अभिभावकों व छात्रों को फर्जी नोटिफिकेशन व संदेशों से सावधान रहना चाहिए।