{"_id":"665749414f143e48050459f3","slug":"cbi-registers-fir-into-into-mysterious-death-of-manipuri-woman-in-delhi-11-years-ago-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर के 11 साल: दिल्ली में हुई मणिपुरी महिला की मौत पर CBI ने दर्ज की FIR, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर के 11 साल: दिल्ली में हुई मणिपुरी महिला की मौत पर CBI ने दर्ज की FIR, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
Wed, 29 May 2024 08:57 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 08:57 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 11 साल पहले मणिपुर की महिला की रहस्यमयी मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। चिराग दिल्ली में 2013 में घर के अंदर महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली में 11 साल पहले मणिपुर की महिला की रहस्यमयी मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने सालों पहले अपने घर पर हुई मणिपुर की महिला की रहस्यमयी मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि 25 साल की एक महिला की दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में किराए के मकान मौत हो गई थी। 29 मई, 2013 को उसका शव घर में मिला था। शव का चेहरा विकृत और नाक टूटी हुई थी। शव के फर्श पर खून के छींटे मिले थे और खून से लथपथ चादर बरामद हुई थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले को अपने हाथ में लिया। साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एफआईआर को फिर से दर्ज किया है।