{"_id":"5d6a28308ebc3e012f27f582","slug":"cbi-probes-on-noida-authority-technical-adviser-deepak-kumar-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा प्राधिकरण पर कसा सीबीआई का शिकंजा, तकनीकी सलाहकार ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा प्राधिकरण पर कसा सीबीआई का शिकंजा, तकनीकी सलाहकार ने दिया इस्तीफा
Sat, 31 Aug 2019 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
नोएडा क्रिकेट स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में हुई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई शिकंजा कसने के बाद से ही नोएडा प्राधिकरण में खलबली मची हुई है। इसी के तहत फंसे अथॉरिटी के तकनीकी सलाहकार दीपक कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
दीपक कुमार के बारे में जानना दिलचस्प होगा कि वह प्राधिकरण से दो साल पहले ही रिटायर हो चुके हैं लेकिन वह तकनीकी सलाहकार के पद पर बने हुए थे। कहा जा रहा है कि ये तो बस शुरुआत है आगे और लोग भी नप सकते हैं। सीबीआई के इस जांच की आंच काफी दूर तक जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 2010-11 में नोएडा क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपये की राशि का टेंडर जारी किया गया था। इस दौरान टेंडर प्रक्रिया के अवर अभियंता के तौर पर दीपक कुमार तैनात थे।
विज्ञापन
अपने रिटायरमेंट यानी नवंबर 2017 तक वह स्टेडियम का निर्माण कार्य देखते रहे। रिटायर होने के छह महीने बाद ही दीपक कुमार को दोबारा क्रिकेट स्टेडियम में सहायक तकनीकी (संविदाकर्मी) के पद पर तैनाती मिल गई।