फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI inspector Virendra Singh Rathore arrested with bribe of Rs 22 lakh

सीबीआई ने अपने ही इंस्पेक्टर को 22 लाख की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2019 05:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
CBI inspector Virendra Singh Rathore arrested with bribe of Rs 22 lakh
सीबीआई इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने रविवार को नोएडा में छापा मारकर अपने ही विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के घर से रिश्वत के 22 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने आरोपी इंस्पेक्टर को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से 48 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मिली है। 

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा का रहने वाला इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राठौर गाजियाबाद सीबीआई ब्रांच में तैनात है। वीरेंद्र पर आरोप है कि उसने ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में दर्ज यमुना एक्सप्रेस-वे से संबंधित केस के आरोपियों से पिछले दिनों समझौता कराने और कार्रवाई नहीं करने को लेकर सेटिंग की। इसके बदले आरोपी ने संबंधित पार्टी से मोटी रिश्वत की मांग की, जिस पर संबंधित पक्ष सहमत हो गया। रविवार को पार्टी ने 22 लाख रुपये बतौर रिश्वत के तौर पर इंस्पेक्टर के नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंचाए। दिल्ली सीबीआई एसी-6 ब्रांच की टीम मामले को ट्रैप कर रही थी। 
विज्ञापन


रविवार को जैसे ही संबंधित पार्टी इंस्पेक्टर के घर से निकली तो सीबीआई की टीम ने छापा मार दिया। मौके से रिश्वत की धनराशि पकड़ी गई। इसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर गाजियाबाद मजिस्ट्रेट नूरी अंसारी के सामने पेश किया। सीबीआई के लोक अभियोजक कुलदीप पुष्कर और पीओ संजय कुमार सिंह ने पीसीआर पर बहस की। सीबीआई ने चार दिन की पीसीआर मांगी, लेकिन कोर्ट 48 घंटे की रिमांड को मंजूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
दो माह पहले ही ब्रांच में आया था इंस्पेक्टर
वीरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में तैनात रहा है। लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ व पश्चिमी यूपी के कई महत्वपूर्ण थानों में तैनात रह चुका है। वर्तमान में प्रति नियुक्ति पर सीबीआई में है। बीते एक साल से सीबीआई एकेडमी में तैनात था। दो महीने पहले गाजियाबाद स्थित सीबीआई की ब्रांच में तैनाती मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed