सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का निधन
सीबीआई के पूर्व निदेश रंजीत सिन्हा का आज तड़के 4.30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। रंजीत सिन्हा सीबीआई निदेशक के साथ आईटीबीपी के डीजीपी भी रह चुके हैं। वह 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर जहां वह अपने जीवन में कई बड़े पदों पर रहे वहीं, उनपर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। सीबीआई ने ही अपने कई पूर्व निदेशकों समेत उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया था। रंजीत सिन्हा पर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई निदेशक के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।
सिन्हा की संदिग्ध भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इसके तीन माह बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
रंजीत सिन्हा साल 2012 से 2014 के बीच दो साल के लिए सीबीआई के निदेशक के पद पर कार्यरत रहे थे। सीबीआई निदेशक रहते हुए अपने आवास पर कोयला आवंटन के कुछ आरोपियों से कथित मुलाकात से पैदा हुए विवाद के बाद सिन्हा ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
Ranjit Sinha, 1974 batch retired IPS officer, who held various senior posts including that of CBI director and DG ITBP, passed away today around 4:30 am in Delhi.
— ANI (@ANI) April 16, 2021
(File photo) pic.twitter.com/58GKPE2PvP