फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi files PE against manish sisodia and saumya jain

बढ़ सकती हैं मनीष सिसोदिया और सौम्या जैन की मुश्किलें, CBI ने दर्ज की पीई

Thu, 19 Jan 2017 02:47 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
cbi files PE against manish sisodia and saumya jain

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि सीबीआई ने इनसे जुड़े मामलों में दो प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सिसोदिया के खिलाफ टाक टु एके नामक सोशल मीडिया कैंपेन में कथित अनियमितता को लेकर पीई दर्ज हुई है। वहीं सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन को दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट का सलाहकार नियुक्त करने को लेकर पीई दर्ज हुई है।
विज्ञापन


सिसोदिया के मामले में विजिलेंस की शिकायत पर पीई दर्ज हुई है। शिकायत के मुताबिक, टाक टु एके के लिए प्रतिष्ठित जनसंपर्क कंपनी के एक सलाहकार की सेवाएं ली गईं और इस मद के लिए डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की आपत्ति के बावजूद सरकार प्रस्ताव पर आगे बढ़ी

cbi files PE against manish sisodia and saumya jain

आरोप है कि प्रमुख सचिव की आपत्ति के बावजूद सरकार प्रस्ताव पर आगे बढ़ी और इससे सरकार पर बोझ पड़ा। सीबीआई ने इसमें सिसोदिया व अन्य की कथित भूमिका की जांच के लिए पीई दर्ज की है।

दूसरी पीई में आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन को मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट में सलाहकार नियुक्ति करने का मामला है। उपराज्यपाल दफ्तर ने इस मामले में पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

हालांकि जैन पहले ही बेटी की नियुक्ति के आरोपों को खारिज करते हुए कह चुके हैं कि उनकी बेटी को एक पैसा भी नहीं दिया गया है। उसने स्वैच्छिक तौर पर काम किया है। मालूम हो कि मामला उछाले जाने पर सौम्या ने इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में सीबीआई जैन के साथ स्वास्थ्य विभाग के एमडी की भूमिका की जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed