{"_id":"5f313346a99da62f7734d79d","slug":"cbi-ed-teams-may-question-sushant-singh-rajput-father-and-sister-at-faridabad-police-commissioner-op-singh-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहन से फरीदाबाद आकर पूछताछ कर सकती हैं सीबीआई और ईडी की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहन से फरीदाबाद आकर पूछताछ कर सकती हैं सीबीआई और ईडी की टीमें
Mon, 10 Aug 2020 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Aug 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच अब सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज दोनों एजेंसियों की टीम सुशांत के पिता और बहन से पूछताछ करने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के घर पहुंच सकती हैं। इसी को देखते हुए कमिश्नर ओपी सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कमिश्नर ओपी सिंह की पत्नी सुशांत की बहन हैं और इन दिनों सुशांत के पिता बेटी के घर ही हैं। यही वजह है कि सीबीआई और ईडी की टीम उनसे कमिश्नर के घर पर ही पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
बीते सप्ताह हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी फरीदाबाद दौरे के दौरान सुशांत के पिता और बहन से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सुशांत के पिता को सीबीआई जांच पर भरोसा रखने को कहा था और अपनी संवेदनाएं भी जताई थीं।
विज्ञापन