फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI caught bank employee asking for bribe in the name of getting loan

Ghaziabad: सीबीआई ने बैंक में मारा छापा, लोन दिलाने के नाम रिश्वत मांग रहे बैंक कर्मी को पकड़ा

Tue, 06 Feb 2024 07:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Feb 2024 07:41 PM IST
सार

पीड़ित ने संबंधित कर्मचारी को 20 हजार रुपये मंगलवार को देने का वादा किया था, जबकि शेष 80 हजार रुपये बुधवार को देने थे। इस बीच उसने मामले की शिकायत अधिकारियों को दे दी थी। 

विज्ञापन
CBI caught bank employee asking for bribe in the name of getting loan
कार्रवाई के दौरान बैंक के बाहर जमा रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी एक युवक को ऋण दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले बैंक कर्मचारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। दोपहर करीब तीन बजे बैंक में पहुंचने के बाद शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक निरंतर चलती रही। इस दौरान अधिकारी हिरासत में लिए गए कर्मचारी से अन्य लोगों के लोन के संबंध में भी जानकारी जुटाते रहे। वहीं मौके से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इस दौरान टीम ने आरोपी की बैंक के बाहर खड़ी कार की भी तलाशी ली। जिसमें कुछ दस्तावेज मिलने के बाद उनको भी कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आदर्श नगर निवासी दीपक कुमार ने करीब दो माह पहले मेरठ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चार लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। इसमें लोन दिलाने वाले फील्ड ऑफिसर ने बैंक के अन्य अधिकारियों के नाम पर एक लाख की रिश्वत की मांग की थी। जिसे लेकर दीपक ने संबंधित कर्मचारी को 20 हजार रुपये मंगलवार को देने का वादा किया था, जबकि शेष 80 हजार रुपये बुधवार को देने थे। इस दौरान दीपक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को करीब 12 बजे गाजियाबाद सीबीआई की टीम अलग-अलग दो गाड़ियों से गढ़ नगर पहुंच गई, जहां उन्होंने दीपक से संपर्क करते हुए उसे पाउडर लगाकर 20 हजार रुपये दे दिए और उसके साथ बैंक में अपना एक कर्मचारी भी भेज दिया। टीम के अन्य सदस्य बैंक के बाहर खड़े रहे।  बैंक शाखा पहुंचने के बाद दीपक ने फील्ड ऑफिसर को रुपये देने चाहे, तो उसने बैंक में बने कमरे में उसे ले जाकर रिश्वत के 20 हजार पकड़ लिए। इसी दौरान बैंक के बाहर खड़े सीबीआई के अधिकारी और कर्मचारियों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई से बैंक में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोगों में अपना तफरी मच गई।

आरोपी को हिरासत में लेने के उपरांत सीबीआई के अधिकारियों ने उससे जुड़े अन्य लोन संबंधित दस्तावेजों की भी जांच शुरू करते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। जबकि कर्मचारी की कार में भी सघन तलाशी कराई गई। टीम ने मौके से मिले दस्तावेजो को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक सीबीआई के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाते हुए देर रात तक कार्रवाई होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed