{"_id":"64ed2773b21177ad3003b6d4","slug":"cbi-arrested-ed-s-assistant-director-in-bribery-of-five-crores-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: पांच करोड़ की घूसखोरी में ईडी का सहायक निदेशक गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: पांच करोड़ की घूसखोरी में ईडी का सहायक निदेशक गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई
Tue, 29 Aug 2023 04:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:32 AM IST
सार
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े पांच करोड़ रुपये के घूसकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक पवन खत्री को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े पांच करोड़ रुपये के घूसकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक पवन खत्री को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा छह अन्य आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। मामला शराब कारोबारी अमनदीप सिंह बल को आरोपियों की सूची से निकालने के लिए घूस लेने का है।
विज्ञापन
सीबीआई की एफआईआर में खत्री और दल के अलावा एअर इंडिया के सहायक महाप्रबंधक दीपक सांगवान, क्लीरज होटल्स के सीईओ विक्रमादित्य, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण वत्स, ईडी के अधिकारी नितेश कोहर और बीरेंदर पाल सिंह के नाम हैं। सीबीआई ने ईडी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन