बेकाबू डंपर ने बरपाया कहर, बाइक सवार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में तावडू-नूंह रोड पर नई अनाज मंडी पुलिस चौकी के समीप रविवार को एक डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
डंपर युवक को रौंदते हुए दो अन्य बाइकों को चपेट में लेने के बाद एक वर्कशॉप में जा घुसा। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। युवक की मौत के बाद गुस्साए ने तावड़ू-नूंह-पटौदी चौक पर जाम लगा दिया।
मंडी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही बाइक सवार रवींद्र (30) निवासी गोगजाका (थाना तावड़ू) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के चाचा सुरजन ने बताया कि उसका भतीजा रवींद्र दोपहर के समय अपनी पत्नी के साथ बाजार आया था। तहसील कार्यालय के समीप पत्नी को उतारकर रवींद्र कुछ ही दूर चला था कि पीछे से अनियंत्रित डंपर ने विपरीत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद डंपर दो अन्य बाइकों को कुचलते हुए वर्कशॉप में जा घुसा। वर्कशाप पर काम करने वाले वाहिद निवासी गांव शिकारपुर (थाना तावड़ू), गुलाब और आसिफ घटना में बाल-बाल बचे।
गुस्साए लोगों ने तावड़ू-नूंह-पटौदी चौक पर जाम लगाया
घटना से गुस्साए लोगों ने तावड़ू-नूंह-पटौदी चौक पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना की सूचना पाकर दीपक गहलावत, एसएचओ तावडू़ इंस्पेक्टर प्रतीक सिंह, एएसआई यादराम, तावड़ू चौकी प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने गुस्साई भीड़ को समझाने-बुझाने का काम किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था और न ही गुस्साई भीड़ ने जाम खोला था।
इसके बाद तहसीलदार नौरंग राय ने पहुंचकर जाम लगाने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इस बारे में एसएसपी बलवान सिंह राणा ने माना कि पुलिस जांच में जुटी है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।