{"_id":"d3e5d78395cb9decdab157ef7aa3fd7a","slug":"caught-in-the-jam-mulayam-singh-are-suffering-patient-in-ambulance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे मुलायम, एंबुलेंस में तड़पते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे मुलायम, एंबुलेंस में तड़पते रहे मरीज
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के काफिले से पहले मुरादनगर में करीब साढ़े 12 बजे एक कार टकरा गई और बाद में मोदीनगर में राज चौराहे पर लगे जाम में नेताजी की कार फंस गई।
विज्ञापन
जैसे तैसे नेताजी के काफिले को यहां से निकाला गया तो राज चौराहे के पास सड़क पर कार खराब होने से फिर काफिला रुक गया। जाम में फंसी गाड़ियों में लोग बेहाल हो उठे।
विज्ञापन
एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई और उसमें मौजूद मरीज तड़पते रहे। पुलिस प्रशासन के अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंसीं।
सोमवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह सिवाल खास के सपा विधायक गुलाम मोहम्मद के परिवार में आयोजित निकाह समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। मुरादनगर में वर्धमानपुरम पुलिस चौकी के पास नेता जी के काफिले से एक कार टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर लगने की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने काफिले की क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी में खड़ी कराई और दूसरी कार वाले को भगा दिया।
नेताजी के मेरठ से लौटते वक्त दोपहर में करीब तीन बजे राज चौराहे पर अचानक टैंकर के सामने आने से कारों के ब्रेक लग गए। पुलिस ने तत्काल टैंकर को किनारे कर काफिला निकलवाया।