फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cattle smugglers attempt to crush policemen

मवेशी तस्करों ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास, पत्थर और बोतल से बोला हमला

Sun, 15 Sep 2019 05:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers attempt to crush policemen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मायापुरी इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और मवेशी तस्करों में मुठभेड़ हो गई। मिनी ट्रक सवार तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। तस्कर मौका पाक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। ट्रक से गंभीर रूप से घायल आठ मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें संजय गांधी पशु अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मायापुरी थाने में तैनात हवलदार मुकेश और सिपाही मनोज इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वहां से तेज रफ्तार से गुजरे मिनी ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा किया। पुलिसकर्मियों को पीछा करते देख तस्करों ने ट्रक में रखे पत्थर व बोतल से हमला करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बचाव में पुलिसकर्मियों ने छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान आरोपी चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इससे दोनों पुलिसकर्मी बाइक समेत गिर गए। उनके गिरते ही तस्कर मौका देखकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed