{"_id":"6350fa1d7a8e2f125b7bb6ba","slug":"cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-lock-of-house-in-surajpur-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बंद पड़े मकान में चोरों ने बोला धावा, चार लाख का सामान ले उड़े, शादी समारोह में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बंद पड़े मकान में चोरों ने बोला धावा, चार लाख का सामान ले उड़े, शादी समारोह में गया था परिवार
Thu, 20 Oct 2022 01:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:05 PM IST
सार
सूरजपुर रहने वाले शकील परिवार के साथ एक विवाह में गाजियाबाद गए थे। इस बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात एक में धावा बोल नकदी व जेवर पार कर ले गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर उस समय भीतर दाखिल हुए जब घर के लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गाजियाबाद गए थे। चोर लगभग चार लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
सूरजपुर रहने वाले शकील परिवार के साथ एक विवाह में गए थे। इस बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जहां से अलमारी में रखे गहने और नकदी उड़ा ले गए। घर वाले जब वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई है।
विज्ञापन
जगत फार्म में स्पोर्ट्स की दुकान चलाने वाले नसीम अहमद 19 तारीख की रात को परिवार समेत गाजियाबाद अपने चचेरे भाई की शादी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने मेन गेट का दरवाजा तोड़कर नकदी और आभूषण चुरा लिए। आरोपी 15-20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। आरोपी मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन