फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cash and jewelery stolen by breaking lock of house in Surajpur Greater Noida

Noida: बंद पड़े मकान में चोरों ने बोला धावा, चार लाख का सामान ले उड़े, शादी समारोह में गया था परिवार

Thu, 20 Oct 2022 01:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Oct 2022 01:05 PM IST
सार

सूरजपुर रहने वाले शकील परिवार के साथ एक विवाह में गाजियाबाद गए थे। इस बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking lock of house in Surajpur Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात एक में धावा बोल नकदी व जेवर पार कर ले गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर उस समय भीतर दाखिल हुए जब घर के लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गाजियाबाद गए थे। चोर लगभग चार लाख रुपये का सामान ले गए हैं।

विज्ञापन


सूरजपुर रहने वाले शकील परिवार के साथ एक विवाह में गए थे। इस बीच अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जहां से अलमारी में रखे गहने और नकदी उड़ा ले गए। घर वाले जब वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई है।
विज्ञापन


जगत फार्म में स्पोर्ट्स की दुकान चलाने वाले नसीम अहमद 19 तारीख की रात को परिवार समेत गाजियाबाद अपने चचेरे भाई की शादी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने मेन गेट का दरवाजा तोड़कर नकदी और आभूषण चुरा लिए। आरोपी 15-20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। आरोपी मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed