{"_id":"58d50c8f4f1c1b8a591a3f2a","slug":"case-will-be-file-against-those-officers-who-are-liable-for-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण केे लिए जिम्मेदार अधिकारी पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण केे लिए जिम्मेदार अधिकारी पर दर्ज होगा केस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा की जमीन पर कब्जा करने व उसके लिए जिम्मेदार लोगों की अब खैर नहीं है। संपदा अधिकारी ने हुडा के सभी सेक्टर व मार्केट पर अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी तैयार कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिम्मेदार जेई व एसडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हुडा की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के पीछे विभाग को पता चला है कि इसके पीछे चौकीदार, जेई व एसडीओ का हाथ है। बीते दस साल की सरकार में तैनात रहे लोगों पर आरोप है कि उन्होंने यह अतिक्रमण कराया है।
विज्ञापन
ऐसे में संपदा अधिकारी ने एक प्रोफार्मा तैयार किया है। इसमें हर सेक्टर का पूरा ब्यौरा होगा। किस सेक्टर में कितनी जमीन है, कितनी आवंटित हो चुकी है, कितने पर लोगों का कब्जा है। किसके द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण का नेचर क्या है। अतिक्रमण पक्का है या अस्थायी है। उक्त सेक्टर का चौकीदार कौन है। जेई या एसडीओ। कब्जा कब से है। कब्जा होने के दौरान किसकी तैनाती थी। संपदा अधिकारी ने 15 दिन के भीतर विभागीय लोगों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार ऐसी बातें सामने आती हैं। जिसमें विभागीय लोगों की मिलीभगत का खुलासा होता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी सेक्टरों की वीडियोग्राफी कराए जाने के साथ अतिक्रमण की जिम्मेदारी तय की जाएगी।-सतीश सिंगला संपदा अधिकारी दो गुरुग्राम