फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against teacher who did obscene acts with girls while giving tuition in Delhi

गंदा टीचर: ट्यूशन पढ़ाते वक्त बच्चियों से करता था अश्लील हरकत, कभी-कभी बुलाता था घर; अब हुआ फरार

Sat, 16 Mar 2024 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

दिल्ली में एक ट्यूशन टीचर बच्चियों के साथ कई महीने से अश्लील हरकत कर रहा था। बच्चियों के द्वारा जानकारी देने पर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस की आरोपी टीचर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Case registered against teacher who did obscene acts with girls while giving tuition in Delhi
अश्लील हरकत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक टीचर ने छह और सात साल की दो बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। यह सिलसिला कई माह तक चलता रहा। बच्चियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी तो पुलिस से शिकायत की गई। परिजनों का बयान लेकर मासूमों की काउंसलिंग कराई गई।

विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से शिकायत होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी पिछले करीब नौ महीने से बच्चियों के साथ गंदी हरकत कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, बच्चियां परिवार के साथ अशोक विहार इलाके में रहती हैं। क्षेत्र में रहने वाला राजेंद्र दोनों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाता था। बच्चियों को उनके घर पर ट्यूशन पढ़ाने के अलावा कई बार वह दोनों बच्चियों को अपने घर बुला लेता था। आरोप है कि वहां मौका लगते ही उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed