फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against kabaddi coach for allegedly harassing weight lifter girl player

गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर भारोत्तोलन खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Wed, 23 Dec 2020 09:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 23 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered against kabaddi coach for allegedly harassing weight lifter girl player
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भारोत्तोलन की राष्ट्रीय खिलाड़ी से चंडीगढ़ में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह आरोप हांसी (हिसार) के कबड्डी कोच पर लगाया है। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस को फाइल भेज दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से जींद निवासी 23 वर्षीय भारोत्तोलन खिलाड़ी ने बताया कि वह चार महीने से गुरुग्राम के सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र स्थित पीजी में रह रही है। उसकी दोस्ती जींद में करीब तीन साल पहले कबड्डी कोच सुरेश कमांडो से हुई थी। सुरेश ने बताया था कि वह चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। 
विज्ञापन


सुरेश ने उसे भी हरियाणा पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। जून 2018 में सुरेश ने उसे दस्तावेज लेकर चंडीगढ़ बुलाया। चंडीगढ़ बस अड्डे पर पहुंचने के बाद सुरेश उसे अपनी कार से घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आने के बाद पीड़िता ने बदनामी के डर से किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप है कि 15 दिन बाद सुरेश ने उसे दोबारा फोन कर पासपोर्ट बनवाने व विदेश (यूके) भेजने का झांसा दिया और चंडीगढ़ बुलवाया। इस बार सुरेश उसे एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी करने का झांसा दिया। वापस आने के बाद उसने सुरेश से कोई संपर्क नहीं किया।


आरोप है कि अगस्त 2020 में सुरेश ने उसे फोन कर हांसी बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गुरुग्राम आ गई और पीजी में रहने लगी। अब उसने गुरुग्राम के सेक्टर-9ए थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटना चंडीगढ़ में हुई है। ऐसे में यहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है। आगे की कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed