फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against former woman cricketer anjum chopra in faridabad

पूर्व महिला क्रिकेटर के पिता पर केस दर्ज 

Tue, 20 Jun 2017 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
case registered against former woman cricketer anjum chopra in faridabad

भारतीय महिला क्रिकेेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा के पिता कृृष्णबल चोपड़ा के खिलाफ वन विभाग ने अरावली की संरक्षित जमीन पर गैर वानिकी गतिविधियां चलाने का केस दर्ज कराया है। पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित वन क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के सूरजकुंड बीट इंचार्ज अंकित के मुताबिक, अनंगपुर का क्षेत्र पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए) 1900 के तहत अधिसूचित वन क्षेत्र है। अधिसूचित वन क्षेत्र में गैर वानिकी कार्य प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन


अनंगपुर में क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा की माता पूनम चोपड़ा के नाम खसरा नंबर 1339 भूमि दर्ज है। उन्हें शिकायत मिली थी कि इस जमीन पर गैर वानिकी कार्य कराए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने 15 जून 2017 को वन दरोगा, वन रक्षक राहुल, योगेश और रोहित के साथ खसरा नंबर 1339 का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पूनम चोपड़ा के पति कृष्णबल चोपड़ा ने उस जमीन पर निशानदेही के लिए 30-40 फीट लंबी आरसीसी स्लैब बनवाई है जो अधिसूचित क्षेत्र में गैर वानिकी कार्य है। अंकित का यह भी आरोप है कि कृष्णबल चोपड़ा यह कार्य लगातार करवा रहे हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। एसएचओ सूरजकुंड थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed