फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against father and son for fatally attacking wedding procession with axe

खेत में बैठ गया था विकास: बरात में हुआ पेट खराब, शौच के दौरान आ गया किसान, अभद्रता के बाद किया जानलेवा हमला

Mon, 11 Mar 2024 11:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Mar 2024 11:14 PM IST
सार

पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Case registered against father and son for fatally attacking wedding procession with axe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर में तीन दिन पहले बरात में आए युवक विकास पर फरसे से जानलेवा हमला करने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खेत में शौच करने को लेकर आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया था। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की तलाश कर रही है। वहीं हमले में घायल युवक का अभी भी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव भराना निवासी विकास 8 मार्च को बरात में शामिल होने के लिए सलारपुर गांव आए थे। पेट खराब होने पर वह जंगल में एक खेत में शौच करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान खेत मालिक बिजेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पीड़ित पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed