फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against 41 farmers protesting at Pari Chowk in Greater Noida

नोएडा किसान आंदोलन: जाम में फंसी कई एंबुलेंस, दिनभर राहगीर रहे परेशान; 41 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 07 Dec 2024 06:41 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Dec 2024 06:41 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले चार नामजद समेत 41 अज्ञात किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीटा-2 कोतवाली में उपनिरीक्षक अंकित यादव ने केस दर्ज कराया है कि शुक्रवार को वह पुलिसबल के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी में एनआरआई कट के पास डयूटी पर मौजूद थे। 

विज्ञापन
Case registered against 41 farmers protesting at Pari Chowk in Greater Noida
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर शुक्रवार को प्रदर्शन करने वाले चार नामजद समेत 41 अज्ञात किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीटा-2 कोतवाली में उपनिरीक्षक अंकित यादव ने केस दर्ज कराया है कि शुक्रवार को वह पुलिसबल के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी में एनआरआई कट के पास डयूटी पर मौजूद थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान वहां उदल सिंह निवासी सर्फाबाद, अतुल यादव निवासी बहलोलपुर, जयप्रकाश निवासी ग्राम कुंडली, मोहित भाटी निवासी अल्फा-1 व 41 असामाजिक किस्म के व्यक्तियों द्वारा दोपहर करीब 12.50 बजे एनआरआई कट एक्सप्रेसवे रोड पर इकट्ठा होकर दिल्ली पहुंचकर चल रहे संसद सत्र को बाधित करने की बात कह रहे थे, जिनको पुलिस वालों द्वारा समझाया बुझाया गया तो लोग नहीं माने।
विज्ञापन


उग्र होकर सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड को जाम करने का प्रयास करने लगे। एनआरआई कट परी चौक एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। एक्सप्रेसवे के किनारे पर काफी हॉस्पिटल शारदा अस्पताल, जेपी अस्पताल, यथार्थ अस्पताल, जिम्स अस्पताल पड़ते हैं। उग्र प्रदर्शन से यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से हुई झड़प
सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। लोगों को पुनः समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी लोग और अधिक आक्रोशित होकर नारेबाजी करते हुए रोड को पूर्णतः जाम कर दिया और आक्रोशित होकर देख लेने की धमकी देते हुए पुलिसवालों को गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। जिसमे ऊपर निरीक्षक लाल सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार को चोंट आईं। 

जाम में फंसी कई एंबुलेंस
जाम के कारण भीड़ में कई एंबुलेंस फंस गईं। एंबुलेंस को पुलिस ने दूसरे रास्तों से जैसे तैसे निकलवाया। आसपास के रास्ते में आने-जाने वाले लोग भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जैसे-तैसे रास्ता खुलवाया गया और जब यह लोग फिर भी नहीं माने। मनमाने तरीके से शोर मचाते हुए नारेबाजी करते हुए मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचकर मेट्रो ट्रेन रुकवाने का प्रयास किया। अफरा-तफरी के माहौल में कुछ लोग, राहगीरों के जूते-चप्पल भी वहां पर छूट गए, जिनको पुलिस कोतवाली लेकर आई। 

 

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-191 (2) (साधारण दंगा), 121(1) (किसी लोक सेवक को हल्की चोट पहुंचाने), 121(2) (किसी सरकारी कर्मचारी को गंभीर चोट पहुंचाने), 223 (लोक सेवकों द्वारा जारी आदेशों की अवज्ञा), 285 (सार्वजनिक मार्ग पर बाधा पैदा करना), 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला), 221 (लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कामों में बाधा डालने), आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा-7 (अपराध कि उकसाने) की धाराओं में केस दर्ज किया है।

परी चौक जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग
किसानों के गिरफ्तारी देने के लिए परी चौक पहुंचने की सूचना से पुलिस शनिवार सुबह से अलर्ट रही। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारियों ने मौके पर तैनात पीएसी, आरएएफ के जवानों को किसानों को किसी भी हालत में धरना स्थल पर एकत्रित नहीं करने को लेकर निर्देशित किया।

परी चौक जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर चेकिंग की। हालांकि चोरी छिपे परी चौक पर किसान चारपहिया में सवार होकर पहुंचे। इस कारण अल्फा गोल चक्कर से लेकर परी चौक तक ट्रैफिक जाम रहा। प्रदर्शन के चलते यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। प्रदर्शन के दौरान परी चौक के आसपास जाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed