फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against 370 people living near Red Fort

Delhi: लाल किले के पास रहने वाले 370 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जमीन से आसमान तक सुरक्षा मजबूत

Tue, 13 Aug 2024 07:18 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Aug 2024 07:18 AM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बार उत्तरी जिला पुलिस ने अपने इंटरनल वेरीफिकेशन के लिए ई-प्रमाण पत्र लांच की है। इस एप के जरिए लाल किले व उसके आसपास रहने वाले लोगों को पुलिस वेरीफिकेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Case registered against 370 people living near Red Fort
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किले के आसपास रहने वाले काफी लोगों ने अपनी वेरीफिकेशन नहीं करा रखा था। उत्तरी जिला पुलिस ने लागू की अपनी नई एप ई प्रमाण पत्र के जरिए ऐसे काफी लोगों को ढूंढा है। उत्तरी जिला पुलिस ने लालकिले के आसपास रहने वाले ऐसे करीब 370 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उत्तरी जिला पुलिस ने इस बार पहली बार लांच की ई- प्रमाण पत्र के जरिए करीब सवा एक लाख लोगों का वेरीफेशन किया है। दूसरी तरफ इस बार सुरक्षा जमीन से आसमान तक कड़ी रहेगी। दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में एंट्री ड्रोन सिस्टम लगाया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बार उत्तरी जिला पुलिस ने अपने इंटरनल वेरीफिकेशन के लिए ई-प्रमाण पत्र लांच की है। इस एप के जरिए लाल किले व उसके आसपास रहने वाले लोगों को पुलिस वेरीफिकेशन किया जा रहा है। वेरीफिकेशन की इस प्रक्रिया के दौरान करीब 370 ऐसे लोग मिले हैं , जिन्होंने वेरीफकेशन नहीं करवा रखा था। इनमें यहां नौकरी करने व किराए पर रहने वाले लोगा शामिल हैं। इस एप से एक तो पूरी दिल्ली पुलिस में दूसरा अन्य राज्यों की पुलिस से व्यक्ति के बारे में जानकारी जल्दी मिल जाती है। इसके अलावा पुलिस का डाटा बेस तैयार हो रहा है, जाकि आगे हमेशा के लिए काम आएगा।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज मीणा ने बताया कि इस एप के जरिए करीब सवा लाख लोगों का पुलिस वेरीफिकेशन कराया गया है। इससे पुलिस को लाल किले के सुरक्षा बढ़ाने में काफी मदद मिली है। किसी आदमी की दूसरे राज्य से वेरीफेशन कुछ ही दिनों में हो जाती है। पहले महीनों लगते थे।

ये भी हुआ
दो वर्ष पहले जब लालकिले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे थे उस समय एक पतंग उनके काफी पास आकर गिरी थी। इससे सुरक्षा एजेंसी में हड़कंप मच गया। इस कारण वर्ष 2023 में पतंगों को रोकने के लिए बांस के लंबे-लंबे डंडे लेकर पुलिस जवानों को बड़ी इमारतों पर तैनात किया गया था। इस बार भी बॉस के बड़े-बड़े बॉस लेकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए जाएंगे।

दूरबीन के साथ शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज मीणा ने हर बार की तरह इस बार भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जमीन से आसमान तक पहरा रहेगा। पुलिस लालकिले के आसपास की ऊंची इमारतों को दो दिन पहले अपने कब्जे में ले लेगी। बड़ी इमारतों पर बड़े हथियार से लैस दूरबीन के साथ शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे। जो करीब एक किलो मीटर तक किसी शरारती तत्व व आतंकी को मार गिराएंगे। उपायुक्त मीणा ने बताया कि इस बार स्वत्रंतता दिवस समारोह में 20 से 22 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए ही सुरक्षा के पूुरे इंतजाम किए गए हैं। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज मीणा ने लोगों से अपील की है कि वह अपने निजी वाहनों की बजाय मेट्रो से आए। इससे पुलिस व उन लोगों को काफी सहूलियत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed