{"_id":"649cf0235d6a31f45506e664","slug":"case-of-sending-messages-to-dda-officials-in-the-name-of-lieutenant-governor-vk-saxena-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डीडीए के अफसरों को भेजे एलजी के नाम से मैसेज, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डीडीए के अफसरों को भेजे एलजी के नाम से मैसेज, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Jun 2023 08:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 Jun 2023 08:15 AM IST
सार
आरोपी जालसाज ने 23 जून को डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी को मैसेज भेजे। उसने मैसेज में लिखा कि हैलो, कैसे हो और अभी इस समय कहां हो। इसके बाद उसने मैसेज भेजा कि वह उपराज्यपाल श्री वीके सक्सेना बोल रहा है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के नाम से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मैसेज में न तो कोई जानकारी मांगी और न ही कोई अन्य बात की। ऐसे में आरोपी के मैसेज भेजने का उद्देश्य अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने डीडीए के अधिकारियों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्हाट्सएप की ओर से का कोई जवाब नहीं दिया है। दिल्ली पुलिस व्हाटसएप को तीन रिमाइंडर भी भेज चुकी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने उपराज्यपाल का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना रखा था। उसने व्हाट्सएप पर उपराज्यपाल की फोटो डीपी में लगा रखी थी।
विज्ञापन
आरोपी जालसाज ने 23 जून को डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी को मैसेज भेजे। उसने मैसेज में लिखा कि हैलो, कैसे हो और अभी इस समय कहां हो। इसके बाद उसने मैसेज भेजा कि वह उपराज्यपाल श्री वीके सक्सेना बोल रहा है। आरोपी ने तीन से चार मैसेज भेजे। इसके बाद उसने दो से तीन व्हाट्सएप कॉल की। जालसाज ने जब मैसेज में श्री लिखा तो उससे अधिकारियों को संदेह हो गया। इसके बाद डीडीए के सतर्कता विभाग की ओर से दक्षिण जिला पुलिस को शिकायत दी गई। साइबर थाना पुलिस ने 25 मई को एफआईआर दर्ज की। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर हंसाराम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन