फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of Saeed Basid Hasan of Bandipora in Jammu Kashmir is not first missing student in Noida

पहले भी दो कश्मीरी छात्र हुए हैं गायब, एक के आतंकी बनने की लगाई गई थीं अटकलें

Thu, 27 Dec 2018 03:25 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Dec 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
case of Saeed Basid Hasan of Bandipora in Jammu Kashmir is not first missing student in Noida
missing student

एशियन बिजनेस स्कूल में बीबीए की पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा निवासी सईद बासिद हसन (22) के लापता होने का मामला नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पहला नहीं है। इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में पढ़ने वाले दो कश्मीरी छात्र गायब हुए थे। एक छात्र का ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें यह लग रहा था कि वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। कुछ दिन के बाद वह घर लौट आया। वहीं, दूसरा छात्र पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण मुंबई भाग गया था। वह भी वापस आ गया। अब बासिद हसन के बारे में भी आशंका जताई जा रही है कि वह भी अपनी मर्जी से गायब हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इसी महीने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा कश्मीरी छात्र आसिम मुंबई चला गया था। मुंबई पहुंचकर उसने मां से बात की, लेकिन लोकेशन नहीं बताई। बाद में नोएडा पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और फिर फोन पर ही काउंसलिंग करके ग्रेटर नोएडा बुला लिया। 12 दिसंबर को दोपहर में आसिम ग्रेटर नोएडा पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मन पढ़ाई में नहीं लगता है। इसके बाद भी परिवार ने इंजीनियरिंग करने के लिए ग्रेटर नोएडा भेज दिया था। इस वजह से वह कॉलेज में नहीं जाता था और उसे सेमेस्टर परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाला छात्र एहतेशाम बिलाल 28 अक्तूबर को लापता हो गया था। इसके बाद एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें बताया गया था कि वह आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) में शामिल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जम्मू पुलिस के पास भी बिलाल के इस संगठन से जुड़ने के कुछ तार मिले थे। उस वक्त यह कयास लगाया गया था कि वह 28 अक्तूबर को श्रीनगर पहुंचा था और आतंकी संगठन में शामिल हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन पुलवामा की मिली थी। शाम 4:30 बजे उसने पिता से बात की थी। उसने पिता से कहा था कि वह दिल्ली में है और मेट्रो से यूनिवर्सिटी जा रहा है। कई दिनों के बाद बिलाल कश्मीर स्थित अपने घर पर जख्मी हालत में पहुंचा था। इसके बाद उसे कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed