फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of murder of shopkeeper for 40 thousand rupees in Batla House

खुलासा: मोबाइल में 40 हजार का मैसेज देख पेंटरों के मन में आया लालच, धारदार हथियार से कर दी दुकानदार की हत्या

Wed, 14 Sep 2022 01:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

पुलिस ने एक होटल से दोनों आरोपी महराज आलम व तौफिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन्होंने दुकानदार के मोबाइल में 40 हजार रुपये होने का मैसेज देख लिया था।

विज्ञापन
Case of murder of shopkeeper for 40 thousand rupees in Batla House
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जामिया नगर पुलिस ने बाटला हाउस में दुकानदार की हत्या की गुत्थी को दो घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए दो पेंटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट के लिए दुकानदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इन्होंने दुकानदार के मोबाइल में 40 हजार रुपये होने का मैसेज देख लिया था। पुलिस ने पहाडग़ंज के करीब 180 होटलों की तलाशी लेने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित के यहां काम किया था। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामिया नगर निवासी महराज आलम (32) और बाटला हाउस निवासी तौफिक (21) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12.20 बजे सूचना मिली थी कि मुराडी रोड, बटला हाउस में एक दुकान के अंदर दुकानदार मृत पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार शाहीनबाग निवासी इस्लाम अहमद की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इस्लाम अहमद को मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्जकर जामिया नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में मृतक दुकानदार के बेटे शरीक अहमद ने बताया कि 29 व 30 अगस्त को उनके घर में पेंट का काम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पेंटरों की मोबाइल की डिटेल खंगाली। दोनों की लोकेशन पहाडग़ंज में मिली। पुलिस ने करीब 180 होटलों की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने एक होटल से दोनों आरोपी महराज आलम व तौफिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।


आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के घर में दो दिन पहले सफेदी का काम किया था। इस दौरान उन्होंने  पीड़ित के मोबाइल में 40 हजार रुपये का बैलेंस पेटीएम मैसेज देख लिया था। लूट के लिए इन्होंने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। वह पीड़ित का मोबाइल भी साथ ले गए थे। आरोपी पीड़ित के मोबाइल से पैसे नहीं निकाल पाए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खून से सने पकड़े व वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed