{"_id":"63d7fa1082bdd02b03006417","slug":"case-of-murder-of-a-young-man-by-stabbing-him-in-surajmal-park-of-vivek-vihar-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्के के लिए ले ली जान: नाबालिगों ने चाकू से वार कर उतारा था मौत के घाट, तमंचे से भी किए फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्के के लिए ले ली जान: नाबालिगों ने चाकू से वार कर उतारा था मौत के घाट, तमंचे से भी किए फायर
Mon, 30 Jan 2023 10:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:40 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि सुरजीत और उसके गैंग के बाकी लोगों ने उनसे हुक्का लिया हुआ था। बार-बार मांगने पर भी वह न तो हुक्का दे रहे थे और न ही उसके रुपये। इस बात से नाराज होकर नाबालिगों के गैंग ने सुरजीत व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवेक विहार के सूरजमल पार्क में 26 जनवरी की रात हुई सुरजीत सिंह (19) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने सुरजीत को चाकू मारने के दौरान दो राउंड हवा में गोलियां भी चलाई थीं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि सुरजीत और उसके गैंग के बाकी लोगों ने उनसे हुक्का लिया हुआ था। बार-बार मांगने पर भी वह न तो हुक्का दे रहे थे और न ही उसके रुपये। इस बात से नाराज होकर नाबालिगों के गैंग ने सुरजीत व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। हमले में सुरजीत की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 26 जनवरी की रात को सूरजमल पार्क में एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम हेडगेवार अस्पताल पहुंची तो वहां पता चला कि सुरजीत नामक युवक की मौत हो चुकी है। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीम ने भी मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि लड़कों के दो समूह में झगड़ा हुआ था। एक समूह ने दूसरे समूह पर हमला कर सुरजीत की हत्या की।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके आधार पर मामले की जांच शुरू की। सीडीआर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की। काफी पड़ताल के बाद पता चला कि आरोपी लड़के गाजियाबाद के अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि सभी शाहदरा इलाके में रहते हैं। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।