फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of looting Rs 50 lakh from CA employees in Pandav Nagar area

Delhi: सीए के कर्मियों को पिस्टल दिखाकर 50 लाख की लूट, एक बदमाश को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

Thu, 13 Jun 2024 08:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Jun 2024 08:05 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सीए के कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार चार बदमाशों ने एनएच-9 पर मयूर विहार फेज-2 के नजदीक दोनों ओवरटेक कर बाइक समेत गिरा दिया।

विज्ञापन
Case of looting Rs 50 lakh from CA employees in Pandav Nagar area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सीए के कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार चार बदमाशों ने एनएच-9 पर मयूर विहार फेज-2 के नजदीक दोनों ओवरटेक कर बाइक समेत गिरा दिया। इस बीच पिस्टल लेकर आए बदमाश ने गोली मारने की धमकी देकर कर्मचारी से रुपयों का बैग लूट लिया। दोनों को गिराने के चक्कर में एक आरोपी बाइक समेत गिर गया। इस बीच तीन बदमाश रुपयों का बैग लेकर एक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। चौथे बदमाश को पब्लिक की मदद से पकड़ लिया गया। उसकी पहचान अरुण के रूप में हुई है। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन


पीड़ित मोहित शर्मा (34) परिवार के साथ इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहता है। वह शिव कुमार गुप्ता नामक सीए के पास इंदिरापुरम में नौकरी करता है। इनका दफ्तर भी नीति खंड, इंदिरापुरम में मौजूद है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे इनके मालिक शिव कुमार ने चालक अरुण त्यागी के साथ बाइक से एक फाइल लेकर ग्रेटर नोएडा भेजा था। वहां पहुंचने पर मालिक का दोबारा कॉल आया। उन्होंने जनकपुरी में किसी अभिषेक गुप्ता से पेमेंट लेकर आने के लिए कहा। अरुण त्यागी बाइक चला रहा था। मोहित उसके पीछे बैठा था। जनकपुरी से पेमेंट लेने के बाद दोनों एनएच-9 पर संजय झील, मयूर विहार फेज-2 के पास पहुंचे।

विज्ञापन

इस बीच दो बाइक सवार चार बदमाशों ने इनको घेर लिया। उन्होंने दोनों को बाइक समेत गिरा दिया। इस चक्कर में एक बाइक सवार बदमाश भी गिरकर जख्मी हो गया। दूसरी बाइक पर बैठे बदमाश पिस्टल लेकर मोहित के पास पहुंचे और गोली मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। बाद में वह चौथे साथी को छोड़कर फरार हो गए। इसने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी खोड़ा कालोनी का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। इस एंगल से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

हथियारबंद बदमाशों ने रेस्तरां में की लूटपाट
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाश पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में बदमाशों ने 65 हजार रुपये और तीन मोबाइल लूटे और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

छानबीन के बाद वेलकम थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस उसके आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। इनके आधार पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित काशिफ ने बताया कि वह बाबरपुर इलाके में परिवार के साथ रहता है ओर नजीर रेस्टोरेंट में बतौर कैशियर काम करता है। 

मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह रेस्टोरेंट को बंद करने की तैयारी कर रहा था। इस बीच वहां दो हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने उसे और उसके सहयोगी विवेक को बंधक बना लिया। दोनों को काउंटर से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कैश काउंटर से करीब 65 हजार रुपये कैश और वहां रखे तीन मोबाइल फोन निकाल लिए और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed