फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of Group misdeed of girl student in a car in Bulandshahr s Jahangirabad turned out to be wrong

Bulandshahr: छात्रा से कार में नहीं हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, एक युवक ने की थी दरिंदगी, पूछताछ में खुले ये राज

Mon, 04 Sep 2023 04:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

पूछताछ से पता चला कि चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला गलत है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी व पीड़िता की पहले से ही जान पहचान है। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Case of Group misdeed of girl student in a car in Bulandshahr s Jahangirabad turned out to be wrong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक छात्रा के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला झूठ निकला। जांच में सामने आया है कि उसके साथ एक युवक ने दरिंदगी की थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने सच कबूल लिया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी व पीड़िता की पहले से ही जान पहचान है।

पीड़िता की मां ने एक नामजद युवक समेत 3 अज्ञात के खिलाफ बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं, पीड़ित छात्रा का कहना था कि नामजद आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया, जिसके बाद तीन अन्य साथियों के साथ कार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को नामजद आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गहनता से पूछताछ व जांच पड़ताल की गई तो चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला गलत पाया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी व पीड़िता की पहले से ही जान पहचान है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नगर के एक डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से कॉलेज गई थी। वहां से लौटते समय नगर का ही एक गैर समुदाय का युवक उसे रास्ते में मिला। आरोपी ने नौकरी लगवाने के झांसा देकर उसे लिफ्ट दी। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे स्थान पर ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक कार में बैठा दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। 

विज्ञापन

आरोप लगाया था कि नामजद आरोपी धीरज व उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दी थी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर क्षेत्र में तनाव का माहौल था। हालांकि अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की गई थी। इसी के चलते मोहल्ले में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed