{"_id":"58d53d7f4f1c1bfc2f1a1ab7","slug":"case-of-du-student-death-on-yamuna-expressway-given-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल पहले एक्सप्रेसवे पर डीयू छात्रा की मौत की जांच करेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल पहले एक्सप्रेसवे पर डीयू छात्रा की मौत की जांच करेगी सीबीआई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने डेढ़ वर्ष पूर्व यमुना एक्सप्रेस में 22 वर्षीय दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पूजा मिश्रा की संदेहास्पद मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इससे पहले इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश ने की थी और इसकेबाद जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंपा गया था। याचिका पीड़ित परिवार की ओर से दायर की गई थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए तीन महीने में जांच रिपोर्ट दाखिल करने केलिए कहा है। पीठ ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर कोई संदेह नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारा मानना है कि सीबीआई केपास जांच केबेहतर संसाधन हैं और साथ ही लोगों को सीबीआई जांच पर विश्वास है।
विज्ञापन
पीठ ने सीबीआई को निष्पक्ष तरीके और बिना प्रभावित हुए जांच का निर्देश दिया है। वास्तव में यूपी पुलिस और फिर दिल्ली पुलिस का मानना था कि पूजा की मौत दुर्घटना में हुई थी। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या हुई थी।
विज्ञापन
पूजा के शरीर पर कई जख्म थे। लिहाजा उसकी मौत दुर्घटना से नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। उनका आरोप है कि हत्या में प्रभावशाली लोगों का हाथ है। इसलिए सीबीआई से जांच कराई जाए।
पुलिस के मुताबिक, एक अगस्त 2015 को पूजा अपने चार दोस्तों के साथ कार से यमुना एक्सप्रेस केरास्ते मथुरा जा रही थी। दुर्घटना में पूजा की मौत हो गई थी जबकि उनके दोस्त जख्मी हो गए थे। पूजा की मां नीलम मिश्रा का आरोप था कि बेटी की हत्या की गई है न कि उसकी मौत दुर्घटना से हुई थी।