{"_id":"583851494f1c1b462413d45e","slug":"case-filed-against-kejriwal-and-mamta-banarjee-in-delhi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी मामला: केजरीवाल-ममता के खिलाफ मुकदमे के लिए याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी मामला: केजरीवाल-ममता के खिलाफ मुकदमे के लिए याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई है। उन पर आरोप लगाया गया है कि नोटबंदी के मुद्दे पर राजधानी में हाल ही में दोनों ने विरोध प्रदर्शन किए, जिससे देश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति आ गई है।
विज्ञापन
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने याचिका पर सुनवाई 15 दिसंबर तय की है। यह याचिका हैदराबाद निवासी पीएन अरुण कुमार ने दायर की है। याची ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व ममता बनर्जी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को आइपीसी की धारा 153 (धर्म, जाति, भाषा व निवास के आधार पर विभिन्न समूह में शत्रुता बढ़ाना), 420 (धोखाधड़ी) व 468 (जालसाजी करने के लिए धोखा) में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन