फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed against kejriwal and mamta banarjee in delhi court

नोटबंदी मामला: केजरीवाल-ममता के खिलाफ मुकदमे के लिए याचिका

Sat, 26 Nov 2016 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 07:43 AM IST
विज्ञापन
case filed against kejriwal and mamta banarjee in delhi court

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई है। उन पर आरोप लगाया गया है कि नोटबंदी के मुद्दे पर राजधानी में हाल ही में दोनों ने विरोध प्रदर्शन किए, जिससे देश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति आ गई है।

विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने याचिका पर सुनवाई 15 दिसंबर तय की है। यह याचिका हैदराबाद निवासी पीएन अरुण कुमार ने दायर की है। याची ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व ममता बनर्जी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को आइपीसी की धारा 153 (धर्म, जाति, भाषा व निवास के आधार पर विभिन्न समूह में शत्रुता बढ़ाना), 420 (धोखाधड़ी) व 468 (जालसाजी करने के लिए धोखा) में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed