{"_id":"5d671b488ebc3e016308d32d","slug":"case-filed-against-aap-mla-haji-isharaq-after-breaking-sealing-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मकान की सील तोड़ने पर आप विधायक हाजी इशराक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मकान की सील तोड़ने पर आप विधायक हाजी इशराक के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 29 Aug 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Aug 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी इलाके में एक मकान की सील तोड़ने के आरोप में सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक हाजी इशराक खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विधायक पर नगर निगम की ओर से विवादित मकान पर लगाई गई सील तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
सोमवार को सील तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मंगलवार को निगम अधिकारियों ने न्यू उस्मानपुर थाने में शिकायत दी। बाद में प्रॉपर्टी को दोबारा सील कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस विधायक को पूछताछ के लिए थाने बुला सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हाजी इशराक खान मकान मालिक से सील तोड़ने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं, उस पर मकान मालिक विधायक से पहले सील तोड़ने की बात करते हैं। विधायक एक झटके में मकान की सील तोड़ देते हैं। गौतमपुरी वार्ड के ब्रह्मपुरी गली नंबर-10 में हुई वारदात के बाद मंगलवार को निगम अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने प्रॉपर्टी को दोबारा सील करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि मकान मालिक का दरवाजा खोलने को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच निगम अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया था।
विज्ञापन