फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case filed against AAP leader for killing Bajrang Dal worker

Nuh Violence: बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 'आप' नेता के खिलाफ केस दर्ज, भीड़ को उकसाने का आरोप

Sun, 06 Aug 2023 03:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Aug 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
Case filed against AAP leader for killing Bajrang Dal worker
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला

नूंह में हुई हिंसा के बाद कफ्यू लगा दिया गया था, जो अभी भी जारी है। इसी के साथ ही साथ ही सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाओं आदि का निलंबन 8 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया है। वहीं दिल्ली दंगों के बाद अब नूंह हिंसा में भी आम आदमी पार्टी के नेता का नाम सामने आ रहा है। 

विज्ञापन


बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश संयोजक जावेद अहमद के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आप नेता पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को हिंसा करने के लिए अकसाया था।  उधर, आप नेता का कहना है कि जिस समय वारदात हुई है वह अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था।
विज्ञापन


सोहना में 31 जुलाई को हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी के नेता जावेद अहमद सहित सौ से डेढ़ सौ लोगो पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। जावेद अहमद ने रविवार को मीडिया के समक्ष सफाई में कहा है कि उसका हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। जिस दिन की वारदात पुलिस बता रही है। उस समय उसकी लोकेशन पुन्हाना की है। वह अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वह प्रशासन के संपर्क में है साथ ही पीस कमेटी का सदस्य भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 31 जुलाई को यात्रा से वापस आ रहे बादशाहपुर प्रखंड बजरंग दल के संयोजक प्रदीप कुमार की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दर्ज एफआईआर में आप के नेता जावेद का नाम है। इसके साथ 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिस दिन क वारदात है उस समय वह अपने रिश्तेदार के घर जाने की बात कह रहा है। जबकि पुलिस के पास जानकारी है कि भीड़ पर हमला कराने वालों में आरोपी का हाथ है। सोशल मीडिया पर मामला बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनी सफाई दी है। एसीपी सोहना नवीन संधू के अनुसार शिकायत के आधार पर तीन दिन पहले मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जांच के दौरान जो साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में ताहिर हुसैन, हरियाणा में जावेद अहमद- जगह अलग हो सकती है, पर पार्टी एक ही है। क्या दंगा करना और मासूमों की हत्या करना ही है AAP की अलग तरह की राजनीति? जवाब दो अरविंद केजरीवाल। दंगाई और हिंदू-विरोधी AAP और केजरीवाल का चेहरा फिर हुआ उजागर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed