{"_id":"630b80c52e15041611768c53","slug":"case-caught-for-drinking-chemicals-in-name-of-juice-in-delhi-s-najafgarh-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी केमिकल तो नहीं पी रहे: दिल्ली में जूस के नाम पर दुकानदार पिला रहा था लाल रंग व रसायन, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आप भी केमिकल तो नहीं पी रहे: दिल्ली में जूस के नाम पर दुकानदार पिला रहा था लाल रंग व रसायन, ऐसे खुला राज
Sun, 28 Aug 2022 08:20 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:20 PM IST
सार
दिल्ली की खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल ने दुकान को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने दुकान की जांच भी करने को कहा है। उनका कहना है कि दिल्ली में खाद्य सामानों में किसी भी तरह की मिलावट स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Juice जूस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूस के नाम पर आप जो पी रहे हैं, हो सकता है वह जूस नहीं, केमिकल हो। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ से आया है। यहां नवीन पैलेस स्थित जूस की एक दुकान का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दुकानदार अनार का जूस की जगह लाल रंग व अन्य केमिकल परोस रहा है।
विज्ञापन
वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली की खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल ने दुकान को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने दुकान की जांच भी करने को कहा है। उनका कहना है कि दिल्ली में खाद्य सामानों में किसी भी तरह की मिलावट स्वीकार नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में जांच और छापामारी तेज होगी। बता दें कि लाभ कमाने के लिए दुकानदार बड़ी मात्रा में मिलावट करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्यार नहीं ये पागलपन है: एकतरफा इश्क में युवक ने छात्रा को मारी गोली, पिता ने बताई हैरान करने वाली बात
विज्ञापन
दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे दुकानदार हैं, जो खुले में जूस बेच रहे हैं। इसमें दुकानदार केमिकल की मिलावट भी करते हैं। यह केमिकल न केवल हमारे स्वास्थ्य को खराब कर सकता है, बल्कि कैंसर जैसे रोगों को न्योता दे सकता है।