{"_id":"5f7621ef0e7ba15801103e84","slug":"case-against-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-with-other-congressmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस जाते समय राहुल और प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसियों पर एफआईआर, 153 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस जाते समय राहुल और प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसियों पर एफआईआर, 153 नामजद
Fri, 02 Oct 2020 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कुल 203 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें 153 लोग नामजद और 50 अन्य लोगों पर कोरोना महामारी समेत नियमों को तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, राहुल-प्रियंका समेत सभी नेताओं को पहले ही छोड़ दिया गया था, जबकि अन्य कांग्रेसियों से निजी मुचलका भरवाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
ईकोटेक-1 पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट में भीड़ एकत्र करने, हाथरस में धारा-144 की जानकारी होने के बावजूद यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वहां जाने का प्रयास करने और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वहां इकट्ठा होकर न जाने की आईपीसी की धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें राहुल गांधी व प्रियंका समेत 153 कांग्रेसियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें प्रमुख नेताओं में दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, अजय कुमार लल्लू, रागिनी नायक, आचार्य प्रमोद कृष्णम, मनोज चौधरी सहित कई अन्य नेताओं को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
मुकदमे में पचास लोगों को अज्ञात भी बताया गया है जिनकी पहचान पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि जानबूझ कर कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान नेताओं की तरफ से संकट में डाली गई। इस वजह से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धक्का-मुक्की का भी केस
बड़े कांग्रेसी नेताओं को छोड़कर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की तरफ से बेरिकेडिंग तोड़ना, पुलिस से धक्कामुक्की करना जैसे मामले दर्ज किए हैं। इन सभी स्थानीय नेताओं को बृहस्पतिवार शाम को ही पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया।
- राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 153 नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा