घर से उठाकर ले गए और कर दिया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले के जानकारी उस वक्त हुई जब मां-बाप घर पर लौट कर आए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सिटी थाना क्षेत्र में दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा है कि 15 दिसंबर को उसका परिवार शादी में गया था।
इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी। जब लड़की का परिवार शनिवार को वापस आया तो वह डरी-सहमी सी थी। उसकी तबीयत भी खराब थी। मां-बाप ने बेटी से उसकी तबियत के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। बाद में उसने मां को आपबीती सुना दी।
ऑफिस ले जाकर किया दुष्कर्म
बच्ची ने बताया कि उन लोगों की अनुपस्थिति में दो युवक उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। एक ऑफिस में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान एक आरोपी दूसरे को प्रेम कहकर बुला रहे थे। जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत सिटी थाने में की।
मामले की जांच अधिकारी एसआई कमलेश ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयानों में जगह के बारे में भी कुछ जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस जांच शुरू कर चुकी है।