{"_id":"1b5aaa8e60b4b01ed0711512ec02ccb9","slug":"carnation-auto-will-run-out-from-the-crowd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ से अलग चलेंगे पिंक ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ से अलग चलेंगे पिंक ऑटो
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में पिंक ऑटो को भीड़भाड़ का सामना करना नहीं होगा। महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को समर्पित इस सर्विस की गाइडलाइन ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
पिंक ऑटो को पार्किंग के लिए प्राथमिकता के आधार पर अलग से स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। सीएनजी पंपों पर भी पिंक ऑटो को बिना लाइन में लगे ही गैस फिलिंग कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश में पिंक ऑटो सेवा शुरू की जा रही है। 25 जून से इसकी शुरूआत गाजियाबाद से की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के सभी बड़े शहरों में पिंक ऑटो केपरमिट देने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक कमिश्नर के. रविंद्र (टीसी) नायक ने पिंक ऑटो संचालन केलिए गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इन्हें रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर इनको पार्किंग की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी।
शहरों में जगह-जगह पिंक ऑटो के संचालन केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर महिलाओं केबैठने, पेयजल-शौचालय की व्यवस्था भी रहेगी।
ऐसे ऑटो को बढ़ावा देने के लिए अब पुराने वाहन को भी परमिट जारी किए जाएंगे, हालांकि उन पर पिंक कलर कराना होगा।
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेशों के अनुसार गाइडलाइन तैयार कर ली गई हैं। इन पर 25 जून को आरटीए की बैठक में स्वीकृत कराया जाएगा