फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car was parked in the garage and cut invoices Overspeed

गैरेज में खड़ी कार का कटा ओवरस्पीड का चालान

Wed, 19 Aug 2015 11:45 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
car was parked in the garage and cut invoices Overspeed

एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड गाड़ी को कैमरे में कैद कर ट्रैफिक पुलिस ने नंबर प्लेट के सहारे गाड़ी मालिक का पता कर चालान घर भेजा, लेकिन जब मालिक ने बताया कि इस नंबर की गाड़ी उसकी नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस सकते में आ गई।

विज्ञापन


जांच के बाद मामला फर्जी नंबर प्लेट का निकला। जुलाई में दिल्ली निवासी अतुल सिंह (बदला हुआ नाम) के घर नोएडा ट्रैफिक पुलिस का ओवर स्पीडिंग का चालान पहुंचा।
विज्ञापन


वह सरकारी नौकरी करते हैं। जिस तिथि का चालान था, उस दिन वह दिल्ली में ही थे और उनकी गाड़ी गैरेज में खड़ी थी।

बाद में पता चला फर्जी थी नंबर प्लेट

car was parked in the garage and cut invoices Overspeed

ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजी गई फोटो देखते ही मामला सामने आ गया। उन्होंने बताया कि उनके पास डिजायर है, जबकि फोटो में रिट्ज दिख रही थी।


बाद में मामला फर्जी नंबर प्लेट का निकला। इसी तरह से दिल्ली और गुड़गांव का भी एक-एक मामला सामने आया। इसमें भी गाड़ी मालिकों ने ट्रैफिक पुलिस को बताया कि जिस गाड़ी का चालान हुआ है, असल में वह गाड़ी उस दिन एक्सप्रेसवे पर गई ही नहीं थी।

उन्होंने पुलिस को वहां नहीं होने का सबूत दिया। इसके बाद उनका चालान कैंसल कर दिया गया।

फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी को पकड़ना मुश्किल

car was parked in the garage and cut invoices Overspeed

ट्रैफिक पुलिस की मानें तो आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी को पकड़ना मुश्किल है। गाड़ी रोकने के बाद कागजों की जांच में ही फर्जी नंबर को पकड़ा जा सकता है।

अगर किसी नंबर के फर्जी होने का मामला पहले से सामने आ जाता है तो उस पर निगरानी की जा सकती है। एक्सप्रेसवे पर फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की कई घटनाएं सामने आने के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोई गिरोह सक्रिय है।

खास बात यह कि फर्जी नंबर नोएडा-ग्रेटर नोएडा का न होकर दिल्ली, गुड़गांव या फरीदाबाद का निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed