फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car robber arrested after 1200 km chase

Delhi NCR News: बारह सौ किलोमीटर पीछा कर कार लूटने वाले को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
- द्वारका सेक्टर 23 इलाके में की लूटपाट, शिकायत मिलने के बाद स्पेशल सेल ने पीछा कर वैशाली बिहार से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने 12 सौ किलोमीटर तक पीछा कर एक कार लूटने वाले बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंदन उर्फ कुंदन के रूप में हुई है। आरोपी ने कार को किराये पर लिया और द्वारका सेक्टर 23 इलाके में पहुंचने के बाद चालक से मारपीट कर कार लूटकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार बरामद कर लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर 23 में एक कैब चालक ने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि दो लड़के उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिले और द्वारका छोड़ने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसे कार को नाला रोड ले जाने के लिए कहा। नाला रोड पर कार को रोकने पर सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और वाहन लेकर भाग गए।
विज्ञापन

जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसमें पता चला कि कार आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रही थी। पुलिस टीम ने कार का पीछा करना शुरू किया। कार पुलिस टीम से पांच सौ किलोमीटर आगे चल रही थी। तेज रफ्तार से कार चलाकर पुलिस ने करीब 12 सौ किलोमीटर तक लगातार पीछा किया और अंत में एक आरोपी को कार सहित वैशाली बिहार से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान चंदन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में अवैध शराब की ढुलाई के लिए आसानी से पैसा कमाने के लिए उसने अपने साथी आमिर के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि चंदन दास गार्डन नंगली सकरावती नजफगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने कार और आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed