{"_id":"64b82abe125b9864bf063f38","slug":"car-ran-with-a-young-man-on-bonnet-of-car-in-kotwali-phase-iii-in-noida-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: हादसे के बाद विरोध पर भगानी चाही कार, बोनट पर गिरा युवक, फिर उसी हाल में दौड़ाई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: हादसे के बाद विरोध पर भगानी चाही कार, बोनट पर गिरा युवक, फिर उसी हाल में दौड़ाई गाड़ी
Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:56 PM IST
सार
कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोगों को वीडियो मिला है और कार व कार चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कार की बोनट पर युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में एक कार के बोनट पर युवक को लेकर जाने का वीडियो बुधवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो कोतवाली फेज-3 क्षेत्र स्थित गढ़ी चौखंडी के आसपास का बताया जा रहा है। इस मामले की जांच पुलिस की टीम कर रही है और कार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गढ़ी चौखंडी के पास मुख्य सड़क पर सड़क हादसे के बाद जब एक युवक ने विरोध किया तो कार चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ा लिया और युवक कार के बोनट पर चढ़ गया। कार चालक ने इसके बाद भी कार नहीं रोकी और युवक को बोनट पर बिठाकर काफी दूर तक ले गया।
विज्ञापन
इसी दौरान आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोगों को वीडियो मिला है और कार व कार चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन